Politics

Budget 2024 – बजट के विरोध में आज प्रदर्शन करेगा I.N.D.I.A

“मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किया गया। इसको लेकर विपक्ष के सभी नेताओं ने इस बजट पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए बुधवार को केंद्रीय बजट में विपक्ष शासित राज्यों के साथ किए गए भेदभाव को लेकर संसद के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा”

NEW DELHI 24/07/2024 REPORTING BY SANTOSH SETH 

 

विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए ने फैसला किया कि वह बुधवार को केंद्रीय बजट में विपक्ष शासित राज्यों के साथ किए गए भेदभाव को लेकर संसद के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मंगलवार शाम आइएनडीआइए के घटक दलों के नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया।

ये नेता करेंगे विरोध प्रदर्शन

बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई, राकांपा प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत, तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक-ओ-ब्रायन और कल्याण बनर्जी, द्रमुक के टीआर बालू, जेएमएम की महुआ माझी, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा और संजय सिंह, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश, माकपा के जान ब्रिटास समेत कई नेता शामिल हुए।

Santosh Kumar

Recent Posts

लद्दाख में ‘श्वेत क्रांति’: अमित शाह ने करगिल में रखी 25 करोड़ के सोलर डेयरी प्लांट की आधारशिला

लद्दाख में 'श्वेत क्रांति' का नया अध्याय: अमित शाह ने करगिल में रखी 10,000 लीटर…

1 day ago

UP News: मजदूर दिवस पर आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, छुट्टियां-सैलरी के नए नियम लागू

मजदूर दिवस पर UP के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात: मंत्री असीम अरुण ने किए…

1 day ago

महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल ! अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

पेट्रोल-डीजल पर फिर से मंडराया महंगाई का खतरा: अंतरराष्ट्रीय तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने…

1 day ago

दिल्ली-NCR मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ से 3-4 मई को आंधी और बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR मौसम: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 3 और 4 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 दिन…

1 day ago

पश्चिम बंगाल चुनाव: डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के 15 बूथों पर 2 मई को पुनर्मतदान

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, डायमंड हार्बर सहित 15 बूथों पर…

1 day ago

‘आखिरी सांस तक लड़ूंगी’, आधी रात स्ट्रांग रूम पहुंचीं CM ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'EVM लूटी तो मरते दम तक लड़ूंगी...', आधी रात स्ट्रांग रूम…

2 days ago