Breaking News

भाजपाई आस्था सिर्फ दिखावटी और चुनावी’- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

“समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाई आस्था सिर्फ दिखावटी और चुनावी है”

लखनऊ 30 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सपा प्रमुख ने मथुरा में संकर्षण कुंड की बदहाली से जुड़ी खबर को ‘X’ पर साझा करते हुए कहा, कहते हैं जहां स्वच्छता होती है, वहां ईश्वर का वास होता है लेकिन BJP सरकार ने आस्था के प्रतीकों की उपेक्षा करके उन्हें गंदगी के अंबार के बीच उपेक्षित-अपमानित होने के लिए छोड़ दिया है।

यादव ने कहा, दक्षिण भारत के दर्जनों पुजारियों ने वैराग्य और त्याग की प्रतिमूर्ति परम श्रद्धेय संत श्रीमन्नारायण चिन्ना जीयर स्वामीजी की अध्यक्षता में 2018 में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर ब्रज के सबसे विशाल विग्रह संकर्षण (दाऊजी) भगवान की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की थी, उन्हें ‘डबल इंजन’ सरकार ने पिछले सात सालों में प्रदूषित पोखर में अपमानित करके छोड़ दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाई आस्था सिर्फ दिखावटी और चुनावी है। सपा प्रमुख ने कहा, भगवान दाऊजी के मान-सम्मान का संरक्षण और संवर्द्धन हो, यही हमारी मांग है।

यादव ने ‘X’ पर एक अन्य पोस्ट में जनता को संबोधित करते हुए कहा, प्रिय लखनऊ व उत्तर प्रदेश वासियों, सावधान। उन्होंने कहा, BJP सरकार पैसे के लालच में लखनऊ के ‘हरित-हृदय’ जनेश्वर मिश्र पार्क को अपनी ‘इंवेटबाजी’ से दूर रखे।

लखनऊ के नागरिकों का स्वच्छ हवा और हरियाली पर पूरा अधिकार है। हम सबको मिलकर एक नागरिक आंदोलन की तरह इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए, यदि हम अकेले ये करेंगे तो इसे राजनीतिक आंदोलन घोषित करके भाजपा सरकार अपना उल्लू सीधा कर लेगी।

यादव ने कहा, इसीलिए हमारी हर लखनऊवासी, हर पर्यावरण प्रेमी-कार्यकर्ता, पार्कों का सदुपयोग करने वाले हर बुजुर्ग, हर परिवार वाले और अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग युवाओं से अपील है कि वे आगे आएं और लखनऊ की हरियाली को बचाएं।

उन्होंने दावा किया कि दरअसल ये तो BJP और उनके सहयोगियों के लालच की शुरुआत है, आज एक पार्क इसका शिकार हो रहा है, कल को लखनऊ और उप्र के हर मोहल्ले-कॉलोनी के पार्क पर भाजपाई ठेकेदारों का कब्जा हो जाएगा।

यादव ने आह्वान करते हुए कहा, समय रहते नहीं जागे तो लखनऊवासियों का सांस लेना दूभर हो जाएगा। 

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

10 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

11 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

11 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

11 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

11 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

11 hours ago