Politics

पश्चिम बंगाल : SIR मिशन पर भाजपा सक्रिय, पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण

“देश भर में SIR चालू करने को लेकर जहां दिल्ली में सभी राज्यों के सीईओ को बुलाकर बैठक की गयी तो वहीं पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा SIR मिशन पर पूरी तरह सक्रिय हो गयी है”

कोलकाता 23 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बुधवार को सॉल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में एक अहम बैठक की गयी जिसमें अमिताभ चक्रवर्ती, दीपक बर्मन, सतीश धोंड, अमित मालवीय व असीम सरकार मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में कुछ अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी। इनमें प्रदेश कमेटी, विस्तारकों के प्रशिक्षण वर्ग, एसआईआर में पार्टी की भूमिका व विधानसभा वार पार्टी प्रभारी जैसे मुुद्दे शामिल हैं।

अगले महीने लगाये जायेंगे सीएए शिविर

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अगले महीने के पहले सप्ताह में भाजपा अन्य दक्षिणपंथी संगठनों के सहयोग से राज्य के 9 सीमाई जिलों में 700 सीएए शिविर लगाने की शुरुआत करेगी। बैठक में कमर कसकर इसकी तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया गया।

यहां उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने भी एक वर्चुअल बैठक में जिला पदाधिकारियों से कहा था कि यह पार्टी के लिये ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति है।

जितने अधिक हिन्दुओं को सीएए के तहत नागरिकता के लिए आवेदन कराया जा सकेगा, उतना ही विधानसभा चुनाव में भाजपा को लाभ होगा। अगर एसआईआर की प्रक्रिया विफल हो जाती है, तो ‘ए.सी. कमरे और सुसज्जित पार्टी कार्यालय’ किसी काम के नहीं रहेंगे।

इधर, बुधवार की बैठक में एसआईआर को लेकर पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें बीएलए 2 को पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने के साथ ही इसका प्रशिक्षण दिया जायेगा कि किस तरह उन्हें देखना है कि किसी अवैध घुसपैठिये का नाम मतदाता सूची में ना आये।

प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बनेंगे प्रभारी

पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों को ही विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जायेगी। जिलों के कार्यकर्ताओं व प्रदेश समिति के सदस्यों को प्रभारी बनाया जायेगा।

Santosh SETH

Recent Posts

चीन-तुर्किये के विमानों से पाकिस्तान पहुंचे हथियार ! भारत की बढ़ी चिंता

पाक में चीन-तुर्किये के सैन्य विमानों की असामान्य हलचल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के…

4 hours ago

दिल्ली: पैलेट गन पीड़ित के लिए थाने के बाहर धरने पर राहुल

पैलेट गन पीड़ित के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी: "जब तक FIR नहीं, तब…

4 hours ago

कौमी इंसाफ मोर्चा का पंजाब बंद, हाईवे जाम, जानें क्या खुला-क्या बंद

कौमी इंसाफ मोर्चा का 'पंजाब बंद': बंदी सिखों की रिहाई के लिए चक्का जाम, जानें…

8 hours ago

मुंबई कुर्ला क्रेन हादसा: रिहायशी इलाके में पलटी MMRDA की क्रेन, 8 घायल

मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा: संतुलन बिगड़ने से रिहायशी इलाके में पलटी विशाल क्रेन,…

9 hours ago

जौनपुर: कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में RPL आधारित कृषक प्रशिक्षण शुरू

जौनपुर: कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में 'आरपीएल' आधारित कृषक प्रशिक्षण का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी…

13 hours ago

डीएम ने चकबंदी मामलों पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से मांगा जवाब

जौनपुर: 10 साल से लटकी चकबंदी प्रक्रिया पर DM सख्त, काम में लापरवाही बरतने वाले…

13 hours ago