बिलासपुर – दवाई के सैंपल फेल, स्वास्थ्य विभाग ने भरे थे नमूने, प्रोडक्शन पर रोक

“जिला बिलासपुर के अंतर्गत दवा निर्माता एक कंपनी में बनने वाली दवा के सैंपल फेल पाए गए हैं। सैंपल फेल होने पर संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए इस कंपनी में दवा की प्रोडक्शन बंद कर दी है। साथ ही आगामी भविष्य में भी इस तरह की कोई कोताही न करने को लेकर चेतावनी दी गई है”

बिलासपुर 20 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

विभागीय अधिकारियों की ओर से रिस्क बेस इंस्पेक्शन की गई थी, जिसके चलते सैंपल भरे गए और जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन अब यह सैंपल फेल पाया गया है।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार (सीडीसीओ) अभी कुछ दिन पहले ही जिला की एक कंपनी में रिस्क बेस इंस्पेक्शन की।

इस दौरान अन्य जिलों के अधिकारियों पर आधारित टीम ने कंपनी में निरीक्षण किया। बाकायदा इस टीम द्वारा सैंपल एकत्रित किए गए। सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

अब इस कंपनी में बनने वाली दवा के सैंपल फेल पाए गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत विभाग की ओर से एक टीम का गठन किया गया, जिसमें बिलासपुर जिला के ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा भी शामिल थे।

बिलासपुर के ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि जिला में स्थित एक कंपनी की रिस्क बेस इंस्पेक्शन की गई थी। निरीक्षण के दौरान दवाओं के सैंपल भरे गए थे।

जिसमें एक सैंपल फेल पाया गया है। कंपनी को आगामी प्रक्रिया तक प्रोडक्शन बंद करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से समय-समय पर सैंपल भरे जा रहे हैं।