बिहार : वोटर लिस्ट पर मचा संग्राम, राहुल-तेजस्वी ने निकाला प्रोटेस्ट मार्च

“बिहार में वोटर लिस्ट की जांच के खिलाफ महागठबंधन का विरोध जारी है। राज्य के अलग-अलग में चक्का जाम किया जा रहा है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने वोटर लिस्ट की जांच की प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण बताते हुए विरोध का बिगुल फूंक दिया है”

पटना 09 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट की जांच के विरोध में महागठबंधन आज पूरे राज्य में चक्का जाम कर रहा है। बिहार के अलग-अलग इलाकों में महागठबंधन की पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही रेल रोको अभियान शुरू कर दिया है। अररिया, जहानाबाद, दरभंगा और हाजीपुर समेत कई शहरों में RJD के साथ दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने रेल की पटरियों पर खड़े होकर ट्रेनें रोकी हैं।

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव राज्य विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) के खिलाफ महागठबंधन द्वारा बुलाए गए ‘बिहार बंद’ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

वही पप्पू यादव के समर्थकों ने एक पेसेंजर ट्रेन रोकी और कुछ देर तक ट्रेन के सामने ट्रैक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने जबरन कार्यकर्ताओं को हटाया और ट्रेन को रवाना किया। पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ वापस लौटे।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ‘बिहार बंद’ के तहत प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘हम चुनाव आयोग को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने देश के गरीब लोगों की जिंदगी बर्बाद की है।’

RJD नेता तेजस्वी यादव, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, CPI महासचिव डी राजा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम राज्य विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) के खिलाफ महागठबंधन द्वारा बुलाए गए ‘बिहार बंद’ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.