बिहार : पटना में डबल मर्डर से मची सनसनी

“बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने दो बाइक सवार युवकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है”

पटना 11 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार की राजधानी पटना से 50 किलोमीटर दूर पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम के मंझौली सिंघाड़ा मार्ग में अज्ञात अपराधियों ने दो बाइक सवार युवक को गोलियों से भून डाला। दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घटना की सूचना पटना FSL टीम को दी गई है। मृतक दोनों युवकों की पहचान सोनू कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई है।

खून से लथपथ पड़ा था दो युवकों का शव

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सुबह मझौली सिंघाड़ा मार्ग में गांव के लोग टहलने के लिए निकले थे। तभी देखा कि सड़क किनारे एक अपाचे बाइक है और उससे कुछ दूरी पर दो युवकों का शव पड़ा हुआ है जो खून से लथपथ है।

इस डबल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों युवकों का शव मिलने की  बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी सबसे पहले 112 डायल को दिया उसके बाद बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल से पुलिस ने कई गोली का खोखा भी बरामद किया है। संभावना है कि दोनों युवक की हत्या देर रात्रि गोली मारकर की गई है। घटनास्थल से 9 से 10 की संख्या में गोली का खोखा बरामद किया गया है, घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट है नहीं हो सका है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.