बिहार : मुजफ्फरपुर में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट

“मुजफ्फरपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां इनकम टैक्स अधिकारी बताकर एक घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है”

मुजफ्फरपुर 11 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र में शातिर बदमाशों ने इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधी सुबह सबेरे स्कॉर्पियो पर सवार होकर पहुंचे और बड़े ही नाटकीय अंदाज में इस लूट की वारदात को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि छह अपराधियों ने साढ़े चार लाख के गहने सहित करीब 50 हजार कैश लूट लिया और फरार हो गए। हैरत की बात यह है कि घटना स्थल थाना से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर है जहां अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय दुकान में लगे CCTV कैमरा में अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर जिला के बेनीबाद थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर सुबह सवेरे करीब 5 बजकर 20 मिनट पर सात अपराधियों ने इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर एक घर में लूट के वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो से पहुंचे अपराधियों ने बेनीबाद निवासी गौरी साह के घर में धावा बोला और परिजनों को कब्जे में लेकर अलमीरा में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद लूट लिया।

पिस्टल दिखाकर धमकाया

घटना के समय घर में दो बच्चों समेत कुल छह लोग मौजूद थे। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर सभी को डराया और खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर तलाशी शुरू कर दिया।

लुटेरों ने जाते-जाते घर में लगे सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी उखाड़ लिया। हालांकि पास के एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में सभी बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई। बताया जा रहा है कि सभी की उम्र 35 वर्ष से अधिक थी। 

बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी दरभंगा की ओर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में सभी बदमाश एक साथ घुसे और बोला हम गौरी साह के रिश्तेदार हैं। 

फिर दो बदमाश दरवाजे पर खड़ा होकर इधर उधर देख रहे थे। वहीं इस पूरे मामले पर बेनीबाद थाना के SHO साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

12 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

17 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

17 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

17 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

17 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

17 hours ago