बिहार – शराब माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल

“अवैध शराब माफियाओं के हमले से पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है”

पटना 30 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

बिहार में पिछले कई महीनों के अंदर शराब तस्करी के अनेकों मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब अवैध शराब बनाने वाले माफियाओं ने पुलिस पर ही हमला कर दिया है। 

बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र में देसी शराब बनाने में शामिल लोगों के समर्थकों द्वारा किये गए हमले में स्थानीय थानाध्यक्ष (SHO) और एक उपनिरीक्षक (SI) समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

रात के 11 बजे छापेमारी पर गई पुलिस

बेगूसराय पुलिस द्वारा रविवार को जारी एक बयान के अनुसार, यह घटना तब हुई जब लाखो पुलिस थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की एक टीम शनिवार रात करीब 11 बजे छापेमारी करनी गई थी।

लाखो थाने की पुलिस बहादपुर मुसहरी टोला इलाके में देसी शराब बनाने में शामिल कुछ स्थानीय लोगों के घर पर कार्रवाई के लिए गए हुई थी। 

पुलिस पर किया पथराव

बयान के मुताबिक, ‘पुलिस कर्मी जब मौके पर पहुंचे, तब अवैध शराब बनाने वालों के समर्थकों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया। घटना में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।’ 

घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में किया गया भर्ती

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

5 आरोपयों को किया गया गिरफ्तार

बयान के मुताबिक, घायल पुलिसकर्मियों में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार और एसआई रविशंकर कुमार शामिल हैं। अधिकारियों ने चार अन्य घायल पुलिसकर्मियों के नाम का खुलासा नहीं किया।

पुलिस ने बताया कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। 

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी के 25 साल: राजीव गौबा के लेख में ‘इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति’ का जिक्र

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल: राजीव गौबा के लेख में 'इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति'…

3 hours ago

केविन पीटरसन ने की भारत की तारीफ, PM मोदी ने शेयर किया खास लेख

केविन पीटरसन ने की 'नए भारत' की तारीफ: खेल, तकनीक और वन्यजीव संरक्षण में दबदबे…

3 hours ago

लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने किया 12वें BRICS संसदीय फोरम का उद्घाटन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया 12वें BRICS संसदीय फोरम-2026 का उद्घाटन: ग्लोबल साउथ की…

3 hours ago

वाल्मीकि जयंती: CM योगी ने लिखी ‘पाती’, समरसता का दिया संदेश

वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की 'पाती': रामराज्य और समरसता का दिया संदेश, वंचितों के…

9 hours ago

खरगे का PM मोदी पर विवादित टिप्पणी; देशभर में BJP का प्रदर्शन

मल्लिकार्जुन खरगे के 'बाप' वाले बयान पर मचा सियासी घमासान: PM मोदी पर टिप्पणी के…

9 hours ago

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को दी 150 करोड़ की सौगात

पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 150 करोड़ की सौगात: पूर्वांचल के पहले 'अरविंद मिल्स'…

1 day ago