Politics

बिहार चुनाव :  NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय – सूत्र

“सीटों की संख्या के सवाल पर जदयू के इतर अन्य तीन दलों से विमर्श का दौर जारी है। पार्टी चाहती है कि 25 सीटें लोजपा (आर), आठ से दस सीटें हम और पांच सीटें आरएलएम को मिले। हालांकि लोजपा (आर) कम से कम 40 तो हम एक दर्जन सीटों की मांग कर रही है”

पटना 26 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजग में सीट बंटवारे का फार्मूला तय हो गया है। तय फार्मूले के मुताबिक भाजपा 101, जदयू 102 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष 40 सीटें तीन अन्य सहयोगियों लोजपा (आर), हम और आरएलएम के बीच बंटेंगी।

सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा तीनों सहयोगियों की सीटों पर सहमति बनाने और चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद की जाएगी। हालांकि इतना तय है कि लोजपा (आर) को अधिकतम 25 सीटों पर संतोष करना होगा।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक सीटों की संख्या के सवाल पर जदयू के इतर अन्य तीन दलों से विमर्श का दौर जारी है। पार्टी चाहती है कि 25 सीटें लोजपा (आर), आठ से दस सीटें हम और पांच सीटें आरएलएम को मिले।

हालांकि लोजपा (आर) कम से कम 40 तो हम एक दर्जन सीटों की मांग कर रही है। उक्त सूत्र ने कहा कि फिलहाल यह तय है कि भाजपा और जदयू 203 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। शेष चालीस सीटें अन्य सहयोगियों में बंटेंगी।

भाजपा में उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने का सिलसिला जारी है। पटना में बुधवार से शुरू हुई दो दिवसीय कोर ग्रुप की बैठक में जिलावार टिकट के दावेदारों की समीक्षा की गई। टिकट के लिए सभी 243 सीटों के लिए करीब 6000 लोगों ने बायोडाटा दिया है।

केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य इकाई को हर सीट पर अधिकतम पांच उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने का निर्देश दिया है। सीट बंटवारा और उम्मीदवारों की घोषणा, दोनों के लिए पार्टी चुनाव की अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रही है।

भाजपा चिराग पासवान को चुनाव में अहम खिलाड़ी मान रही है। पार्टी का मानना है कि कार्यकर्ताओं को सकारात्मक संदेश देने के लिए अधिक सीटें मांगना उनकी मजबूरी है। अगर अधिक समस्या हुई तो भाजपा अपने हिस्से की कुछ सीटें उन्हें दे सकती है।

हालांकि इन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार लोजपा (आर) के टिकट पर लड़ेंगे। बीते चुनाव में भाजपा ने वीआईपी के साथ भी यही फार्मूला अपनाते हुए उसे 11 सीटें दी थी। इनमें से छह सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार लड़े थे। बाद में वीआईपी के जीते चार विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। 

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

6 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

11 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

11 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

11 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

11 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

11 hours ago