Politics

बिहार चुनाव : मायावती का बड़ा ऐलान, राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

“बिहार में मायावती ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है”

लखनऊ 01 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मायावती ने बिहार चुनाव की जिम्मेदारी अपने भतीजे आकाश आनंद को सौंपी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही मायावती ने आकाश आनंद को बीएसपी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया था।

जिसके बाद उन्हें अब बिहार चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकाश आनंद के साथ केंद्रीय कोऑर्डिनेटर और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम पार्टी और बिहार स्टेट यूनिट इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे”

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “बिहार विधानसभा के लिए जल्द अगले कुछ महीनों में ही होने वाले आमचुनाव में बी.एस.पी. उम्मीदवारों के चयन सहित पार्टी के हर स्तर की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पिछले दो दिनों की बैठक में गहन चर्चा व समीक्षा की गई।

इस दौरान अकेले अपने बल पर चुनाव लड़ने के फैसले के मद्देनजर आने वाले दिनों में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को भी अन्तिम रूप दिया गया।”

मायावती ने पोस्ट में लिखा, “बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को उल्लेखित कमियों को दूर करके पूरी मुस्तैदी व तन, मन, धन से आगे बढ़ने का निर्देश देते हुये उन्हें अगले महीने के प्रारंभ से शुरू होने वाले पार्टी की यात्रा व जनसभा आदि कार्यक्रमों के सम्बंध में विशेष ज़िम्मेदारी भी सौंपी गयी।

ये सभी कार्यक्रम बी.एस.पी. पार्टी प्रमुख अर्थात् मेरे दिशा निर्देशन में होंगे। इसकी विशेष जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद व केन्द्रीय कोआर्डिनेटर व राज्यसभा सांसद रामजी गौतम तथा  बी.एस.पी. बिहार स्टेट यूनिट को सौंपी गई है।”

उन्होंने आगे लिखा, “बिहार एक बड़ा राज्य है और इसीलिये वहां की ताजा जरूरतों को देखते हुये राज्य की सभी विधानसभा सीटों को तीन जोन में बांट कर पार्टी के वरिष्ठ लोगों को अलग-अलग से उसकी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला भी बैठक में लिया गया।

बिहार में पार्टी की अपनी तैयारी के साथ-साथ वहां राज्य के तेजी से बदलते हुये राजनीतिक हालात एवं चुनावी समीकरण आदि को देखते हुए बी.एस.पी. द्वारा चुनाव में बेहतर रिजल्ट लाने का आश्वासन पार्टी के लोगों ने पार्टी प्रमुख को बैठक में दिया।” 

आखिरी में मायावती ने लिखा, “उल्लेखनीय है कि इससे पहले उड़ीसा और तेलंगाना राज्य में भी पार्टी संगठन की तैयारियों व वहां भी यूपी के पैटर्न पर जिला से लेकर पोलिंग बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन के साथ-साथ पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के मिशनरी कार्यों के लिये दिये गये टारगेट की भी समीक्षा बैठक पार्टी प्रमुख द्वारा स्वंय अलग-अलग से ली गई।”

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

20 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

20 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

20 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

20 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago