Breaking News

20 साल बाद बदलेगा बिहार का CM, नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ

बिहार में 20 साल बाद ‘सत्ता परिवर्तन’: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, कहा- ‘अब दिल्ली में करेंगे काम’ 

नई दिल्ली/पटना: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

 बिहार की राजनीति में दो दशकों से चला आ रहा ‘नीतीश युग’ अब एक नए अध्याय की ओर मुड़ गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि 20 साल बाद (कुछ महीनों को छोड़कर) बिहार को एक नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

’20 साल बिहार में रहे, अब दिल्ली में करेंगे काम’

राज्यसभा में अपनी नई पारी की शुरुआत करने दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।

अपने चिर-परिचित अंदाज में नीतीश कुमार ने कहा, “20 साल तक वहां (बिहार) में रहे हैं। बहुत दिन बिहार में रहा, अब यहां (दिल्ली) में भी काम करेंगे। इसलिए वापस आ गए हैं यहां।”

गौरतलब है कि हाल ही में नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिससे सत्ता परिवर्तन की अटकलों पर मुहर लग गई थी।

15 अप्रैल को हो सकती है नए CM की ताजपोशी

नीतीश कुमार के केंद्र की राजनीति में सक्रिय होने के साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है।

दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोर ग्रुप की एक अहम बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री (CM Face) के नाम पर फाइनल मुहर लग जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो 15 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी हो सकती है।

PM मोदी से मुलाकात और NDA की एकजुटता

राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

नेतृत्व परिवर्तन की इस पूरी कवायद के बीच एनडीए (NDA) गठबंधन ने एकजुटता का संदेश दिया है।

बिहार के मंत्री और वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने स्पष्ट किया है कि बीजेपी और उसके सहयोगियों सहित पूरा एनडीए एकजुट है और आगे भी बिहार में नीतीश कुमार के ‘सुशासन मॉडल’ को ही आगे बढ़ाया जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago