Politics

बिहार विधानसभा चुनाव : चिराग पासवान बने मोदी के हनुमान

“बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। बीजेपी ने 90 से ज्यादा और जेडीयू ने 80 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है”

नई दिल्ली 14 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

चिराग पासवान की एलजेपी को भी 20 से ज्यादा सीटें मिली हैं। एनडीए को बहुमत दिलाने में सबसे अहम योगदान बेशक बीजेपी और जेडीयू का है, लेकिन इस जीत को प्रचंड बनाने में चिराग पासवान की एलजेपी ने भी अहम योगदान दिया है”

एनडीए गठबंधन की जीत के बाद चिराग ने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार को मजबूत करने का ऐसा क्षण आ गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम करेंगे। यह उन लोगों को जवाब है जो एनडीए पर सवाल उठाते थे। उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र और नीतीश की जीत है।

बोले चिराग 

एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर चिराग ने एक्स पर लिखा, “बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों में NDA के सभी प्रत्याशियों को जीत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के विश्वास और मेरे विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की जीत है।

बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, विश्वास और स्थिरता के पक्ष में जनादेश दिया है। एनडीए की यह प्रचंड जीत बिहार के हर उस नागरिक की जीत है जिसने “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” के संकल्प को अपना समर्थन दिया।

मैं बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की निष्ठा का परिणाम है।”

2024 में 5 सीटें जीती थी एलजेपी रामविलास

2024 लोकसभा चुनाव में एलजेपी रामविलास ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और सभी में जीत हासिल की थी। हालांकि, इससे पहले 2020 विधानसभा चुनाव में उन्होंने 137 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उनकी पार्टी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी।

हालांकि, नीतीश कुमार की पार्टी को उन्होंने खासा नुकसान पहुंचाया था। उस समय उनका वोट शेयर 6 फीसदी के करीब था। इस बार उन्होंने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और उनका वोट शेयर भी पांच फीसदी के करीब रहा, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 65 पहुंच गया, जो 2020 में एक से भी कम था।

Santosh SETH

Recent Posts

दिल्ली मार्च : रामलीला मैदान में INDI गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन आज

राहुल गांधी का 'दिल्ली मार्च' आज: रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों के साथ INDI…

18 hours ago

UP MLC चुनाव: BJP के 6 और SP के 5 सीटों पर जीत के क्या हैं मायने?

UP MLC चुनाव परिणाम: भाजपा की जीत में छिपे हार के संकेत? 2027 से पहले…

18 hours ago

रामपुर जेल से बाहर आते ही ED ने आजम खान को लिया हिरासत में

जेल से बाहर आते ही आजम खान पर ED का शिकंजा: रामपुर जेल के गेट…

18 hours ago

सपा नेता आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की रिहाई का रास्ता साफ, परवाने जारी

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की रिहाई का रास्ता साफ: कोर्ट ने जारी किए रिहाई…

1 day ago

वाराणसी – आज वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे CM योगी

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी 'वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस': CM योगी और रेल मंत्री दिखाएंगे…

2 days ago

पुराने आतंकी नेटवर्क को जिंदा कर रही ISI, तुर्किये की TIKA कर रही फंडिंग

J&K में पुराने आतंकी नेटवर्क को जिंदा कर रही पाकिस्तानी ISI, तुर्किये की संस्था 'TIKA'…

2 days ago