“बिहार में आसमानी बिजली गिरने से कई लोगों की मौतें हुईं हैं। पिछले दो दिन के अंदर 34 लोगों की जान चली गई है। किन जिलों में कितने लोगों की मौतें हुईं हैं? इसकी जानकारी सामने आई है”
पटना 18 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बिहार में पिछले 48 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। छह अन्य लोग घायल हो गए। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा छह-छह लोगों की मौत नालंदा व वैशाली जिलों में हुई। वहीं, शेखपुरा में पांच, पटना व औरंगाबाद में तीन-तीन, नवादा व बांका में दो-दो लोगों की मौत हुई। इसके अलावा, भोजपुर, भागलपुर, रोहतास, गयाजी, समस्तीपुर और जमुई जिलों में छह लोगों की मौत हुई।
बिहार के विभिन्न जिलों में अप्रैल में आकाशीय बिजली और तूफान की चपेट में आने से 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी तथा फसलों व घरों को भी भारी नुकसान हुआ था।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…