Delhi Police Special Cell arrest Tamil Nadu

“देश दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने तमिलनाडु से दबोचे ISI के 6 संदिग्ध, ‘फ्री कश्मीर’ और रेकी के मिले सबूत”

“दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन में तमिलनाडु से छह संदिग्धों को गिरफ्तार कर भारत के खिलाफ रची जा रही एक बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया है”

नई दिल्ली/चेन्नई : The Politics Again  : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर काम करने का आरोप है।

फर्जी पहचान और गारमेंट इंडस्ट्री का सहारा

पुलिस के अनुसार, ये संदिग्ध तमिलनाडु के उथुकुली, पल्लडम और तिरुमुरुगनपूंडी इलाकों में फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपा रहे थे।

ये लोग वहां की गारमेंट इंडस्ट्री में मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे ताकि किसी को शक न हो।

गिरफ्तार संदिग्धों के नाम:

  1. मिजानुर रहमान (बांग्लादेशी नागरिक)
  2. मोहम्मद शबात
  3. उमर
  4. मोहम्मद लितान
  5. मोहम्मद शाहिद
  6. मोहम्मद उज्जल

बरामदगी और साजिश का खुलासा

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये आरोपी सोशल मीडिया पर आतंकी संगठनों के समर्थन में कंटेंट पोस्ट कर रहे थे और सीमा पार बैठे अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे।

मुख्य खुलासे:

  • रेकी और पोस्टर्स: इन आरोपियों ने देश के कई बड़े शहरों की रेकी की थी। हाल ही में दिल्ली में लगे ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टरों के पीछे भी इन्हीं का हाथ होने का शक है।

  • उद्देश्य: इनका मुख्य उद्देश्य भारत की शांति भंग करना और बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान पहुंचाना था। फिलहाल सभी आरोपियों को ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.