चुनाव : 2026

बीबीएन पंचायत चुनाव 2026: जानें ! नालागढ़ और पट्टा का चुनाव कार्यक्रम

बीबीएन पंचायत चुनाव: पट्टा और नालागढ़ ब्लॉक के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी, 26 मई से तीन चरणों में होगा मतदान

सोलन/बीबीएन: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) औद्योगिक क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां पूरी तरह से तेज हो गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन, मनमोहन शर्मा ने विकास खंड पट्टा और विकास खंड नालागढ़ के लिए विस्तृत निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है।

चुनावी बिगुल बजते ही गांवों में संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है और बैठकों, जनसंपर्क तथा समर्थन जुटाने का दौर शुरू हो गया है।

पंचायत चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम (महत्वपूर्ण तिथियां)

जिला परिषद, पंचायत समिति (BDC), ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित शेड्यूल तय किया है:

  • नामांकन की तिथियां: 7, 8 और 11 मई 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)

  • नामांकन पत्रों की छंटनी (Scrutiny): 12 मई 2026 (सुबह 10:00 बजे से)

  • नाम वापसी (Withdrawal): 14 और 15 मई 2026 (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)

  • चुनाव चिह्न आवंटन: नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और अंतिम सूची जारी होगी।

  • मतदान की तिथियां: 26 मई, 28 मई और 30 मई 2026 (तीन चरणों में)

  • मतदान का समय: सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक


विधानसभा क्षेत्र-वार चुनावी समीकरण और आंकड़े

1. दून विधानसभा क्षेत्र (विकास खंड पट्टा)

दून क्षेत्र में चुनाव मुख्य रूप से स्थानीय समीकरणों और प्रभावशाली चेहरों के इर्द-गिर्द घूमेगा। यहाँ का चुनावी ढांचा इस प्रकार है:

  • जिला परिषद वार्ड (3): दाड़वा, खेड़ा और मंधाला

  • पंचायत समिति (BDC) वार्ड: 15

  • कुल ग्राम पंचायतें: 26

2. नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र (विकास खंड नालागढ़)

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का चुनावी दायरा काफी बड़ा है, जिसके कारण यहां का मुकाबला बेहद रोचक और बहुकोणीय रहने की संभावना है।

  • जिला परिषद वार्ड (4): रडियाली, बगलेहड़, दभोटा और बबासनी

  • पंचायत समिति (BDC) वार्ड: 40

  • कुल ग्राम पंचायतें: 78

प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गांवों में अब हर नुक्कड़ और चौपाल पर केवल पंचायत चुनावों की ही चर्चा हो रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

‘आखिरी सांस तक लड़ूंगी’, आधी रात स्ट्रांग रूम पहुंचीं CM ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'EVM लूटी तो मरते दम तक लड़ूंगी...', आधी रात स्ट्रांग रूम…

6 hours ago

दिल्ली में आज से डिजिटल जनगणना शुरू: 15 मई तक होगी ‘स्व-गणना’

दिल्ली: आज से शुरू हुआ डिजिटल जनगणना का पहला चरण, RWA संभालेंगे अहम जिम्मेदारी; पूछे…

7 hours ago

महंगाई का झटका : आज से कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा

मंहगाई का झटका: 1 मई से कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा; पेट्रोल, डीजल और…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश निकाय चुनाव: दूसरे दिन 535 नामांकन, कांगड़ा सबसे आगे

हिमाचल प्रदेश निकाय चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन 535 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, कांगड़ा में…

7 hours ago

हिमाचल / मंडी नगर निगम चुनाव: गुरुवार को नामांकन का आंकड़ा हुआ 16

मंडी नगर निगम चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन 15 पर्चे दाखिल, कुल आंकड़ा पहुंचा 16;…

8 hours ago

UP ATS का खुलासा: 5 हिंदू नेताओं का गला रेतने की आतंकी साजिश ?

यूपी एटीएस का बड़ा खुलासा: ISI के इशारे पर 5 हिंदू नेताओं का गला रेतने…

8 hours ago