“बांग्लादेश इस समय अपने इतिहास के सबसे काले दौर से गुजर रहा है। कट्टरपंथी युवा नेता और ‘इंकलाब मंच’ के पूर्व प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की सिंगापुर में मौत की खबर मिलते ही पूरा देश दंगों की आग में झुलस गया है”
ढाका/नई दिल्ली | 20 दिसंबर 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
राजधानी ढाका से लेकर इंडस्ट्रियल हब खुलना और पोर्ट सिटी चटगांव तक, कट्टरपंथी भीड़ ने सड़कों पर कब्जा कर लिया है। सबसे भयावह स्थिति अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की है, जिन्हें चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।
बांग्लादेश के मेमनसिंह शहर से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहाँ दंगाइयों की एक हिंसक भीड़ ने एक हिंदू व्यक्ति को पकड़कर चौराहे पर सरेआम जिंदा जला दिया।
चश्मदीदों के मुताबिक, भीड़ ’18 करोड़ हादियों’ का नारा लगा रही थी और भारत के खिलाफ ‘जिहाद’ का एलान कर रही थी। यह घटना बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का प्रमाण है।
ढाका में दंगाइयों ने प्रेस की आजादी पर भी हमला बोला है। उग्र भीड़ ने दो प्रमुख अखबारों के दफ्तरों में आग लगा दी। पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को दफ्तरों से बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा गया। रिपोर्टों के अनुसार, स्थिति इतनी खराब थी कि सेना को हस्तक्षेप करना पड़ा और तब कहीं जाकर कुछ पत्रकारों की जान बचाई जा सकी।
तख्तापलट का चेहरा: उस्मान हादी पिछले साल शेख हसीना की सरकार गिराने वाले प्रमुख चेहरों में से एक था। वह बांग्लादेश में कट्टरपंथी इस्लामिक कानून लागू करने और भारत के साथ संबंध खत्म करने का प्रबल समर्थक था।
जानलेवा हमला: 12 दिसंबर को जब हादी ने एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना चुनावी अभियान शुरू किया, तब अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी।
सिंगापुर में मौत: मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने उसे इलाज के लिए सिंगापुर भेजा था, जहाँ गुरुवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार शाम जैसे ही हादी का पार्थिव शरीर ढाका पहुँचा, ‘इंकलाब मंच’ के हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते ओल्ड ढाका, शाहबाग, कारवां बाजार और धानमंडी जैसे इलाके युद्ध के मैदान में तब्दील हो गए। उपद्रवियों ने शेख हसीना की पार्टी ‘आवामी लीग’ के नेताओं के घरों और दफ्तरों को लूट लिया और आग के हवाले कर दिया।
हैरानी की बात यह है कि इस व्यापक हिंसा के बावजूद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार खामोश बैठी है। पुलिस सड़कों से गायब है और दंगाइयों को खुली छूट मिली हुई है।
बॉर्डर के इलाकों में तनाव चरम पर है। कट्टरपंथियों द्वारा खुलेआम भारत के खिलाफ जंग का एलान करने और हिंदुओं को निशाना बनाने से भारत में भी गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से इस नरसंहार पर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की जा रही है।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…