बलिया – अनपढ़ पति ने पत्नी को पढ़ाया, ANM बनने के बाद मांग रही है तलाक

“पीड़ित पति ने बैरिया और करीमुद्दीनपुर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी की उसके ही सहकर्मी से शादी की बात चल रही है। जिले में यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग एक बार फिर एसडीएम ज्योति मौर्य के मामले को याद करने लगे हैं”

बलिया 08 / 10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

बलिया के बैरिया तहसील के एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला एएनएम के पति ने मुख्यमंत्री व पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पत्र में उसने उल्लेख किया है कि शादी के बाद उसने पत्नी को पढ़ा-लिखा कर एएनएम कोर्स और ट्रेनिंग करवाई। पत्नी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम बन गई। लेकिन पत्नी तलाक लेने का उसपर अब दबाव बना रही है।

युवक का आरोप है कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से शादी करने के चक्कर में है। इसलिए अनपढ़ व बेरोजगारी का ताना मारती है। मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती है।

घर में घुसने से मना करती है। समझाने-बुझाने पर कहती है कि तुम्हारे जैसे गंवार, जाहिल के साथ रहने व तुम्हारी पत्नी कहलाने में शर्म आती है।

पत्र में पीड़ित ने उल्लेख किया है कि बीते 20 अगस्त को पत्नी के कमरे पर गया था, उसी दौरान पत्नी का भाई व उसका सहकर्मी तीन चार लोगों के साथ पहुंचे। उसे मारा पीटा गया।

जबरदस्ती सादे कागज पर हस्ताक्षर बनाने व तलाक देने के लिए दबाव देने लगे। पीड़ित पति ने पत्नी पर फर्जी मुकदमे में फंसाने व दूसरे से शादी करने का आरोप लगाया।

पीड़ित ने बैरिया व करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर पत्नी व उसके सहकर्मी पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

वहीं, बैरिया थानाध्यक्ष रामायण सिंह का कहना है कि इस तरह का कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। अगर शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago