“पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, उसका ससुर शादी के बाद से ही उस पर गंदी निगाह रखता था। पति के न रहने पर उसने अपनी हैवानियत दिखा दी”
आजमगढ़ के कोतवाली क्षेत्र में बेटे से जबरन तलाक दिलाने की धमकी देकर ससुर द्वारा बहू के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं ससुर ने बहू के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया।
जब पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने भी धमकी दी कि यदि बात बाहर गई तो उसे तलाक देकर घर से निकाल देगा।
पीड़िता ने इस मामले में नगर कोतवाली में ससुर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कर मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पूरे मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गंदी नजर रख रहा था। शुरू से ही वह घर के अंदर उसके साथ अश्लील इशारे और हरकतें करता रहा।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…