Breaking News

बहराइच : यात्रियों से भरी नाव डूबी, एक महिला की मौत; 8 अब भी लापता

“बहराइच जिले में कौड़ियाला नदी में नाव पलटने से 22 लोग  डूबने लगे, इनमें से 13 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया जबकि एक महिला की मौत हो गई। 8 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं”

बहराइच30 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के तहत भरथापुर गांव के दूरदराज इलाके में बुधवार शाम कौड़ियाला नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलटने से उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक नदी में तेज बहाव की वजह से पेड़ से टकराने की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ा और पलट गया।

नाव पर 22 लोग सवार थे। इनमें से 13 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया जबकि एक महिला की मौत हो गई। 8 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है।

एसपी रामनयन सिंह ने देर बताया कि भरथापुर गांव जंगल में स्थित जनपद का आखिरी गांव है। यहां से गांव के कुछ लोग नाव पर सवार होकर पड़ोसी लखीमपुर खीरी जिले के खैरटिया बाजार से खरीदारी करके गांव वापस लौट रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचने पर नाव नदी के किनारे एक लकड़ी से टकराकर असंतुलित होकर पलट गई।

5 बच्चों सहित आठ लोग लापता

एसपी ने बताया कि इस घटना में भगड़वा गांव की रहने वाली 60 वर्षीय रमजैया नामक एक महिला का शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पांच बच्चों सहित आठ लोग लापता हैं और उनकी तलाश, राहत व बचाव कार्य के लिए सशस्त्र सीमा बल व पुलिस की टीम लगी हुई हैं।

मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि लापता लोगों में नाविक मिहिलाल यादव (38), शिवनंदन मौर्य (50), सुमन (28), सोहनी (पांच), शिवम (नौ), मृतका रमजैया के दो पौत्र तथा पंचम की पांच वर्षीय पुत्री शामिल है।

Santosh SETH

Recent Posts

जानिए! आखिर क्यों ? बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्षरत है ‘जेन अल्फा’

हक के लिए सड़कों पर 'जेन अल्फा': यूपी से लेकर राजस्थान तक, बुनियादी सुविधाओं के…

11 hours ago

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का कहर: 1777 केस, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का खौफ: H1N1 के मामले 1700 के पार, स्वास्थ्य विभाग ने…

13 hours ago

BJP की नई टीम संग PM मोदी का मंथन, संगठन मजबूती का दिया मंत्र

PM मोदी का बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम को जीत का मंत्र: 'संगठन को बनाएं…

14 hours ago

जौनपुर: चीनी व्यापारियों पर कसी नकेल, 4000 कुंतल तय हुई स्टॉक लिमिट

जौनपुर में चीनी की जमाखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन: 4000 कुंतल तय हुई स्टॉक…

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट का फैसला : न्यायिक सेवा के लिए अब 1 साल की वकालत अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जज बनने के लिए अब 3 नहीं, सिर्फ 1 साल…

1 day ago

मायावती का अखिलेश पर प्रहार: जयंत पर टिप्पणी अमर्यादित, गिरगिट है सपा

मायावती का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार: 'चवन्नी' वाले बयान को बताया शर्मनाक, कहा- 'गिरगिट…

1 day ago