बहराइच – माहौल बिगाड़ने की कोशिश को प्रशासन ने किया नाकाम
“बहराइच के नानपारा में पैगंबर मोहम्मद साहब के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी के बाद हंगामा मच गया। सड़कों पर भारी भीड़ उतरी थी। पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई”
बहराइच 08 / 10 / 2024 (शब्द )
आज धर्मावलंबियों के साथ डीएम एसपी ने बैठक कर दोषियों को जेल भेजा दिया। यह घटना तब हुई जब एक हिन्दू युवक ने इंस्टाग्राम पर पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।
इस टिप्पणी के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और लोग सड़कों पर उतर आए जिसका प्रदर्शन देर रात तक चला जिससे लोगों में भय का माहौल बना। स्थिति बिगड़ने पर बड़ी संख्या में लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ता देख स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की, वहीं दोनों समुदायों के वरिष्ठ लोग भी मामले को शांत कराने में लगे रहे।











