बद्दी / सोलन – जौनपुर के अंकित परमार की कविताओं पर झूम उठे लोग

“हरिओम योगा सोसायटी एवं आर्य समाज बीबीएन द्वारा बद्दी में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेश जिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कवि सममेलन के प्रमुख संयोजक युवा कवि अंकित परमार जौनपुरी ने मंच संचालन किया और दर्शकों की खूब तालियों बटोरीं”

बद्दी 21 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

उत्तराखंड के जाने माने कवि सत्य प्रकाश शर्मा ने भी अपनी नई कविताओं के माध्यम से जीवन के अनेक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि यह जीवन ही एक कविता की तरह है, जिसे हर समय हंसी और खुशी के साथ जीना चाहिए।

उसके बाद प्रतापगढ़ की कवयित्री प्रीति पांडे ने मंच संभाला और युवाओं पर तीखे व्यंग्य बाणों की वर्षा करके माहौल को खुशनुमा बनाया।

उन्होंने महिलाओं के लिए आदर्श जीवन जीने पर सुंदर लघु कविता नाटकीय ढंग से प्रस्तुतिकरण करके श्रोताओं को खूब हंसाया। कवि राजबीर राज और अंकित विशाल ने भी अपनी कविताओं का खूब समां बांधा।

हरिओम योगा सोसायटी के अध्यक्ष डा. श्रीकांत शर्मा ने भी शायरी अंदाज में दो दशक पुरानी और आज के बद्दी शहर की तस्वीर मंच से साझा की।