आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पद के लिए 22 अक्टूबर तक करे आवेदन

“विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सदर के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। पंचायत ढाबण, मांडल और दौहंदी वार्ड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों के लिए आवेदन अपेक्षित हैं”

मंडी 03 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

ट्रोह, सोयरा, चंडयाल, मंदर, बाल्ट, सलवाहन, खांदला, सन्याहर्ड वार्ड, नागचला, दियारगी, बड़सू, कैहड़ और स्योहली पंचायतों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाने हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर वंदना शर्मा ने बताया कि पंचायत ढाबण के ढाबण-1, मांडल के मांडल-2, दौहंदी वार्ड के गुटकर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे।

पंचायत ट्रोह के मुंदडू, चंडयाल के रठोहा, मंदर के जलाह, बाल्ट के जजरौत, सलवाहन के पाली, खांदला के स्नेहड़ा, नागचला के नागचला-1, दियारगी के छलखी, बड़सू के ब्रहल, कैहड़ के खियुरी-1, सोयरा के सोयरा, स्योहली के स्योहली व सन्यारड वार्ड गोशाला आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर वंदना शर्मा ने कहा कि इच्छुक पात्र महिलाएं आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित 22 अक्तूबर तक कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं।

साक्षात्कार 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 हजार रुपये जबकि सहायिका को 55 सौ रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है।