“भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्ष चुन रही है। जल्द ही उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और त्रिपुरा राज्यों के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा”
नई दिल्ली 31 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और त्रिपुरा में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान जल्द ही पार्टी करने वाली है। इसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है, जिसमें अभी थोड़ा वक्त लगेगा। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है।
उत्तर प्रदेश में अभी वर्तमान में भूपेंद्र सिंह चौधरी बीजेपी के अध्यक्ष हैं, लेकिन उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। नए अध्यक्ष की घोषणा जल्द होने की संभावना है। गुजरात में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। अगले एक-दो दिनों में घोषणा की संभावना जताई जा रही है।
जानिए कर्नाटक और त्रिपुरा का हाल
कर्नाटक में संगठनात्मक चुनावों में देरी के कारण प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अभी बाकी है। जल्द ही यहां भी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। त्रिपुरा में अभी बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य हैं। वे 2022 से इस पद पर कार्यरत हैं। भट्टाचार्य ने माणिक साहा का स्थान लिया था। अब यहां भी प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द होने वाला है।
चरणबद्ध तरीके से होती है चुनावी प्रक्रिया
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पार्टी के संविधान के अनुसार व्यवस्थित और चरणबद्ध तरीके से होती है। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले पूरी की जाती है, क्योंकि बीजेपी के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी हो सकता है, जब कम से कम 50% राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो जाएं।
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम : अवैध वेंडिंग रोकने के लिए QR कोड वाले ID…
यूपी : योगी सरकार का आउटसोर्सिंग कर्मियों को बड़ा तोहफा, ₹8-11 हजार मानदेय बढ़ा; EPF,…
वैश्विक तेल संकट: चीन जा रहा रूसी तेल का टैंकर मुड़ा भारत की ओर, दुनिया…
गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, कट्टे की मुठिया से वार कर…
चैत्र नवरात्र : काशी में कलश स्थापना के साथ आराधना शुरू, विश्वनाथ धाम से मां…
चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा…