Breaking News

अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को दिया निर्देश, कहा-पाक नागरिकों को भेजें वापस

“केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि वे अपने-अपने राज्यों में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर जल्द से जल्द पाकिस्तान वापस भेजने के लिए कदम उठाएं। इस फैसले के तहत भारत सरकार ने सभी प्रकार के वीजा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है”

नई दिल्ली 25 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अपने आवास पर सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे। इस बैठक में जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सरकार ने पाकिस्तान को औपचारिक रूप से सिंधु जल संधि के निलंबन की सूचना दी है।

जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देवश्री मुखर्जी ने पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव सैयद अली मुर्तजा को पत्र लिखकर इस निर्णय से अवगत कराया है। पत्र में भारत सरकार ने 1960 में हुई संधि में संशोधन की आवश्यकता जताई है।

पत्र में कहा गया है कि संधि लागू होने के बाद कई मूलभूत स्थितियां बदल चुकी हैं- जैसे जनसंख्या में बड़ा बदलाव, स्वच्छ ऊर्जा के विकास की जरूरत और जल वितरण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलू। भारत ने संधि के अनुच्छेद XII (3) के तहत पाकिस्तान को बदलाव के लिए नोटिस जारी किया है। सरकार का कहना है कि कोई भी संधि आपसी विश्वास और भलाई के आधार पर लागू होनी चाहिए, लेकिन पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

यह कड़ा कदम 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया गया है, जिसमें 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया, जिसके बाद सरकार ने यह कठोर और निर्णायक रुख अपनाया है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

23 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

23 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

23 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

23 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

23 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

24 hours ago