थाईलैंड से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया विमान को मिली बम की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग

“थाईलैंड में एअर इंडिया के विमान में बम होने की धमकी मिली। इसके बाद फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई। खबरों के मुताबिक विमान संख्या एआई-379 थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था”

नई दिल्ली 13 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

थाईलैंड में एअर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट की आपात लैंडिंग बम की धमकी मिलने के बाद कराई गई। खबरों के मुताबिक विमान संख्या एआई-379 थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था। विमान में 156 यात्री सवार थे। यात्रियों को विमान से सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है।

थाईलैंड हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि फुकेट से भारत की राजधानी नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान को शुक्रवार को बम की धमकी मिली। फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार24 के अनुसार विमान ने शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे फुकेट हवाई अड्डे से भारत की राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसे 12:40 बजे दिल्ली उतरना था।  

लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए विमान 11:40 बजे वापस फुकेट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अफसरों ने पूरे विमान को खाली कराया और जांच शुरू कर दी है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.