Ahmedabad Plane Crash LIVE : विमान में सवार सभी 242 लोगों की हुई मौत
“अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की घटना को लेकर दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के प्लेन में सवार कोई भी शख्स जिंदा नहीं बचा है। अहमदाबाद के कमिश्नर ने जानकारी दी है कि विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है”
अहमदाबाद 12 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बता दें कि अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के प्लेन में पायलट और क्रू मेंमबर्स समेत 242 लोग सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक थे।
अहमदाबाद में क्रैश हुए प्लेन में मौजूद थे ये 12 क्रू मेंबर-
- -कप्तान (CP): सुमीत सभरवाल – कर्मचारी संख्या: 80006359
- -फर्स्ट ऑफिसर (FO): क्लाइव कुंदर – कर्मचारी संख्या: 80038104
- -सीनियर केबिन क्रू (SCC): श्रद्धा धवन – कर्मचारी संख्या: 80008726
- -सीनियर केबिन क्रू (SCC): अपर्णा महाडिक – कर्मचारी संख्या: 80008872
- -केबिन क्रू (CC): सईनीता चक्रवर्ती – कर्मचारी संख्या: 8005100
- -केबिन क्रू (CC): नगंथोई शर्मा कोंगब्राइलटपम – कर्मचारी संख्या: 80047565
- -केबिन क्रू (CC): दीपक पाठक – कर्मचारी संख्या: 81033187
- -केबिन क्रू (CC): मैथिली पाटिल – कर्मचारी संख्या: 80047429
- -केबिन क्रू (CC): इरफान शेख – कर्मचारी संख्या: 80058950
- -केबिन क्रू (CC): लामनुनथेम सिंग्सन – कर्मचारी संख्या: 80046326
- -केबिन क्रू (CC): रोशनी राजेन्द्र सोनगारे – कर्मचारी संख्या: 80055146
- -केबिन क्रू (CC): मनीषा थापा – कर्मचारी संख्या: 80052782











