बनारसी नहीं अब कसावु साड़ी में नीता अंबानी ने दिखाई सादगी, हीरे-मोती की चमक भी पड़ गई फीकी

नीता अंबानी का एलिगेंस उनके स्टाइल से साफ झलकता है। कब कहां क्या पहनना है ये उनसे बेहतर शायद ही कोई सेलिब्रिटी समझता हो। कोई भी इवेंट हो या फंक्शन नीता अंबानी का ड्रेसिंस सेंस ही उनकी पहचान बताने के लिए काफी होता है यहां तक कि वो अपने आउटफिट के जरिए भारत की कला को भी प्रेजेंट करना बखूबी जानती है।

उनके साड़ी कलेक्शन की बात करें तो सबसे ज्यादा बनारसी प्यार देखने को मिलता है। जहां कि साड़ी हर कभी पहने नजर आती हैं, लेकिन इस बार उनका बनारस नहीं बल्कि केरल से मोह देखा गया है। यहां कि मशहूर कसावु साड़ी में उन्होंने सादगीभरे अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया। आपको बता दें ये साड़ी है भी बहुत खास।

कसावु साड़ी में नीता अंबानी

हाल ही में NMACC के एक इवेंट के लिए नीता अंबानी ने स्वदेश की सफेद और सुनहरी कसावु साड़ी पहनी थी। केरल की इस खूबसूरत साड़ी में नीता अंबानी की सुंदरता भी निखकर आ रही थी। अनंत अंबानी की शादी में हीरों-जेवरात और हैवी आउटफिट में दिखी हसीना को अब इतने सादा अंदाज में देख कोई भी तारीफ करने से रोक नहीं पाया।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.