हिमाचल मंडी समाचार – पंडोह में लैंडस्लाइड, चंडीगढ़ – मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

“भारी बारिश से पंडोह के पास नौ मील में लैंडस्लाइड होने से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। लैंडस्लाइड में आई चिकनी मिट्टी में थार गाड़ी बुरी तरह से फंस गई। इस दौरान गाड़ी में सवार बाप-बेटे ने गाड़ी को वहीं छोडक़र भागकर अपनी जान बचाई”

पंडोह 18 / 09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट  

रात 2 बजे भारी बारिश से पंडोह के पास नौ मील में लैंडस्लाइड होने से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। स्लाइङ्क्षडग में आई चिकनी मिट्टी में थार गाड़ी बुरी तरह से फंस गई। इस दौरान गाड़ी में सवार बाप-बेटे ने गाड़ी को वहीं छोडक़र भागकर अपनी जान बचाई।

वर्षा थमने के बाद प्रात: 8 बजे तक थार गाड़ी आधी कीचड़ में धंस चुकी थी, जिसे जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया। सडक़ अभी भी बंद है।

म्मीद की जा रही है कि 10 बजे तक सडक़ एक तरफा बहाल हो सकती है, मगर इस बंद से सडक़ के दोनों ओर 7-7 किलोमीटर तक भयंकर जाम लगा हुआ है, जो सडक़ मार्ग को सुचारू करने में बड़ी चुनौती है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.