राजस्थान – भारतीय वायु सेना के अब तक के सबसे बड़े अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए

“कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि आज भारत 90 से ज्यादा देशों में सैन्य सामानों का निर्यात करता है”

जोधपुर, 12 सितंबर 2024 शब्द 

भारतीय वायु सेना के अब तक के सबसे बड़े अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर रक्षा मंत्री जोधपुर में शानदार एयर शो के साझी बने।

भारतीय लड़ाकू विमान प्रचंड ने भी एयरशो के दौरान अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक भारत केवल एक आयातक देश के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज भारत 90 से ज्यादा देशों में सैन्य सामानों का निर्यात करता है।

युद्धाभ्यास के साथ ही वायु सेना की तरफ से रक्षा विमानन प्रदर्शनी IDAX-24 का आयोजन किया जा रहा है।

14 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में विभिन्न उत्पादों और प्रौद्योगिकियों के साथ रक्षा उद्योग की भागीदारी रहेगी।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.