यमुना क्रूज सेवा दिल्ली 2026

यमुना में ‘गोवा’ जैसा अहसास: फरवरी से दिल्ली में शुरू होगी क्रूज सेवा

“दिल्ली के पर्यटन मानचित्र पर एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने राजधानीवासियों को बड़ी सौगात देते हुए यमुना नदी पर ‘क्रूज सेवा’ शुरू करने का निर्णय लिया है”

नई दिल्ली | 13 जनवरी, 2026, संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने पुष्टि की है कि फरवरी 2026 से दिल्लीवाले यमुना की लहरों पर क्रूज की सवारी का आनंद ले सकेंगे।

मुंबई से दिल्ली का सफर: 20 जनवरी को रवाना होगा क्रूज

मंत्री कपिल मिश्रा ने मुंबई में क्रूज निर्माण का निरीक्षण करने के बाद बताया कि यह प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा, “यह क्रूज 20 जनवरी को मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होगा और 4-5 दिनों में यहाँ पहुँच जाएगा।

फरवरी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगी।” # क्या होंगी क्रूज की खासियतें? दिल्ली के इस पहले रिवर क्रूज को बेहद आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है:

  • इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड: प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए ये क्रूज इलेक्ट्रिक और सौर ऊर्जा से चलेंगे।

  • क्षमता: एक बार में 30 से 40 यात्री सफर कर सकेंगे।

  • सुविधाएं: क्रूज पर लजीज भोजन (Food), लाइव म्यूजिक और मनोरंजन की व्यवस्था होगी।

  • रूट: सोनिया विहार और जगतपुर के बीच करीब 6-7 किलोमीटर के दायरे में यह क्रूज चक्कर लगाएगा। एक राउंड लगभग 1 घंटे का होगा।

वजीराबाद: नया रिक्रिएशनल हब

वजीराबाद के ऊपरी हिस्से को इस सेवा का स्टार्टिंग पॉइंट बनाया गया है। सरकार की योजना इसे वॉटर स्पोर्ट्स और रिक्रिएशनल एक्टिविटीज के हब के रूप में विकसित करने की है।

सोनिया विहार में एक मुख्य ‘जेट्टी’ (Patti) तैयार हो चुकी है, जहाँ 50 लोग एक साथ खड़े हो सकते हैं। फरवरी तक ऐसी कई और जेट्टियां तैयार कर ली जाएंगी।

राजनीतिक संकल्प और चुनौतियां

यमुना को साफ करना बीजेपी सरकार की प्राथमिकता रही है। नवंबर 2025 में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के साथ हुए समझौते के बाद इस 20 करोड़ रुपये की परियोजना ने रफ्तार पकड़ी।

हालांकि, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यमुना के पानी की गुणवत्ता अभी भी एक बड़ी चुनौती है। कपिल मिश्रा ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि “दिल्ली में बहानों की जगह बदलाव लाने का संकल्प अब जमीन पर दिख रहा है।”

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.