हिमाचल समाचार – मंडी में भूकंप के हल्के झटके, रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3

“मंडी जिला मुख्यालय के साथ ही पंडोह, नेरचौक, थुनाग, जंजैहली और गौहर में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए”

मंडी,0908 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट

जिला मंडी में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके लगे हैं। लगभग पूरे ही जिला में लोगों ने सुबह 9:53 पर भूकंप के झटके महसूस किए।

भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.3 थी और इसका केंद्र मंडी जिला के ही तरयामबली में जमीन के 5 किलोमीटर नीचे स्थित था।

हालांकि भूकंप के झटकों से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन भूकंप के झटके लगते ही लोग घबरा गए और कई जगहों पर लोग घरों से बाहर भी आ गए।

मंडी जिला मुख्यालय के साथ ही पंडोह, नेरचौक, थुनाग, जंजैहली और गौहर में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.