पंजाब : 60 किलो हेरोइन के साथ 9 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

“राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास पंजाब पुलिस ने बीएसएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ड्रग्स तस्करों का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस ने मौके से 60 किलो हेरोइन जब्त की है”

बाड़मेर ०१ / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

देश भर में ड्रग्स तस्करों का पंजाब पुलिस लगातार भंडाफोड़ कर रही है। पंजाब पुलिस ने सोमवार को राजस्थान के बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से बड़ी मात्रा हेरोइन जब्त की है। पंजाब पुलिस ने ये ऑपरेशन सीमा सुरक्षा बल (BSF) और राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में चलाया। 

एक मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ कर पंजाब पुलिस ने 60 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू कश्मीर से कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। </spa

n>

डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘एक बड़े अभियान में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बीएसएफ और राजस्थान पुलिस के सहयोग से, पाकिस्तान के तस्कर तनवीर शाह और कनाडा में बैठे उनके आका जोबन कलर द्वारा संचालित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया और राजस्थान के बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 60.302 किलोग्राम हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की।’ 

इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से (गिरोह के) नौ प्रमुख सदस्य और हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार किए गए हैं।’ डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मामले की जांच जारी है।