जौनपुर : जंक्शन पर कांवरियों की शिकायत पर 6 बिरयानी विक्रेता गिरफ्तार

“जौनपुर जंक्शन पर श्रावण मास के दौरान कांवरियों की शिकायत के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जीआरपी और आरपीएफ ने बिना लाइसेंस बिरयानी बेचने वाले छह विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है”

जौनपुर 14 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

गंगा सतलज किसान एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर कांवरियों ने श्रावण मास में अंडा-चावल बेचने का विरोध किया। पुलिस ने जब विक्रेताओं से लाइसेंस मांगा तो कोई भी प्रस्तुत नहीं कर पाया।

गिरफ्तार विक्रेताओं में बिहार के कैमूर से दुलेश गुप्ता हैं। सुल्तानपुर से विपिन और राजेंद्र सिंह को पकड़ा गया है। जौनपुर के लक्ष्मण तिवारी, अजीत यादव और श्रीकांत तिवारी भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने विक्रेताओं से 4,617 रुपये की नकदी जब्त की है।

इसके अलावा 95 समोसे, 28 पैकेट बिरयानी, 2 पैकेट पनीर चावल और 4 बोतल पानी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई राजकीय रेलवे पुलिस के एडीजी प्रकाश डी और एसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर की गई।

भानापुर नेवादा के जिल्ले तिवारी से 2 बोतल पानी और 690 रुपये बरामद हुए हैं। आजमगढ़ के प्रदीप गुप्ता से 10 पैकेट अंडा चावल, 2 पैकेट पनीर चावल और 500 रुपये बरामद किए गए हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

3 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

4 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

4 hours ago

NDA का होगा विस्तार: DMK और शरद पवार की NCP होंगी शामिल ?

विपक्ष को बड़ा झटका: NDA में शामिल होंगे DMK और शरद पवार की NCP, दो-तिहाई…

4 hours ago

अंबाला : सिख प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हिंसक झड़प, मचा बवाल

अंबाला में जीटी रोड पर भारी बवाल: 7 घंटे तक बंधक रहा हाईवे, पुलिस पर…

4 hours ago

भूकंप: नासिक, चंबा और अफगानिस्तान में कांपी धरती

नासिक से लेकर अफगानिस्तान तक कांपी धरती: शुक्रवार सुबह भूकंप के 4 झटके, जानिए कहां…

4 hours ago