“नगरपालिका भर्ती घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के शक के आधार पर ED ने मंगलवार रात से कोलकाता और आसपास के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी शुरू की। इस दौरान ईडी को 3 करोड़ कैश, सोना व करोड़ों की अघोषित संपत्ति का पता चला है”
कोलकाता 31 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
सूत्रों की माने तो लेक टाउन स्थित कारोबारी के आलीशान फ्लैट से 10 किलो से अधिक सोना (ज्वेलरी और गोल्ड बार) और 1.5 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सोने की बाजार कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ‘रेडियंट एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड’ से जब्त किए गए सोने और नकद के संबंध में परिवार कोई वैध कागज या बिल पेश नहीं कर सका, जिससे ईडी का शक और गहरा गया है।
ईडी का दावा है कि इस कंपनी के माध्यम से भर्ती घोटाले के अवैध पैसों को घुमा-फिराकर निवेश किया जा रहा था। जब इस फंड ट्रेल का सुराग मिला, तभी एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान तारातल्ला स्थित कार्यालय से भी करीब 1.5 करोड़ रुपये नकद एक गुप्त स्थान से बरामद किए गए। कंपनी अधिकारियों से जब इस पैसे के स्रोत के बारे में पूछताछ की गई, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
सूत्रों के अनुसार, यह कारोबारी परिवार एक प्रभावशाली राज्य मंत्री के करीबी बताए जा रहे हैं, जिनका नाम भी इस भर्ती घोटाले से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़ा हो सकता है।
ईडी ने धंधानिया और उनके परिजनों से पूछताछ की है। ये छापामारी बैद , धंधानिया, मुरारका, पोद्दार , गड़ोदिया और जायसवाल व अन्य के आवासों व कार्यालयों में की गयी।
ईडी अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभी जारी है और आने वाले दिनों में अधिक नकदी या संपत्ति बरामद होने की संभावना है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में भी ईडी ने कोलकाता में कम से कम 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी जिनमें सॉल्टलेक, नागेरबाजार, न्यू अलीपुर, ठनठनिया और बेलघरिया शामिल थे। इनमें से एक भवन में राज्य के मंत्री का कार्यालय भी था।
ईडी, कोलकाता जोनल ऑफिस ने म्युनिसिपैलिटी भर्ती घोटाले में की छापेमारी
साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…
उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…
हिमाचल में कुदरत का कहर: 125 सड़कें बंद, मंडी का ऐतिहासिक 'इंदिरा मार्केट' बना तालाब;…
रक्षाबंधन पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा: यूपी में 3 दिन तक महिलाओं की बस…
नागपुर में बड़ा हादसा: वाटर प्यूरीफिकेशन प्रोजेक्ट में 'क्लोरीन गैस' लीक; 40 अस्पताल में भर्ती,…