141 यात्रीयों की हवा में अटकी साँसे, एयर इंडिया के प्लेन का हाइड्रॉलिक हुआ फेल, हुई सेफ लैंडिंग

“एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्लेन का हाइड्रॉलिक फेल होने का मामला सामने आया है। प्लेन में तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद त्रिची एयरपोर्ट पर 20 एंबुलेंस तैनात कर दी गई थी”

तमिलाडू/त्रिची 11 / 10 / 2024 ( शब्द ) 

इस दौरान ईंधन खत्म करने के लिए प्लेन हवा में चक्कर लगाता रहा। काफी देर तक हवा में चक्कर लगाने के बाद प्लेन की सेफ लैंडिंग करा ली गई है।

बता दें कि ये विमान त्रिची से शारजाह जाने वाला था। त्रिची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद प्लेन में खराबी के बारे में पता चला।

दरअसल, प्लेन का हाइड्रॉलिक खराब होने के बाद विमान का पहिया अंदर नहीं जा रहा था, जिसके बाद इसकी सूचना दी गई। प्लेन में 141 यात्री सवार थे।

ईंधन कम होने तक हवा में घूमता रहा विमान

जिला प्रशासन का कहना है कि 5 बजकर 45 मिनट पर विमान ने त्रिची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। ये विमान शारजाह के लिए उड़ा था। टेक ऑफ के बाद विमान के पहियों को मोड़कर अंदर ले जाने वाले हाइड्रॉलिक फेल होने की जानकारी मिली।

इसके बाद पायलट ने तुरंत इसकी सूचना दे दी। वहीं सूचना मिलने के बाद यह फैसला लिया गया कि सिर्फ लैंडिंग के लिए जितना ईंधन चाहिए उतना ईंधन शेष नहीं रह जाता है, तब तक विमान को हवा में ही रखना होगा।

इसलिए विमान लगातार आसमान में ही चक्कर काटता रहा। वहीं ईंधन कम होने के बाद विमान को लैंड कराया गया।

यात्रियों की सांस में आई सांस

वहीं विमान जब तक हवा में था, तब तक एयरपोर्ट के आस-पास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि पूरे तिरुचिरापल्ली में 50 एंबुलेंस हैं, जिनमें से 20 एंबुलेंस को एयरपोर्ट पर बुला लिया गया था और इनमें से भी 10 को एयरपोर्ट के अंदर भेज दिया गया था।

इसके अलावा सबसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में सारी तैयारियां करवा दी गई थीं। इसके अलावा दो निजी अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया था।

हालांकि काफी देर तक विमान हवा में चक्कर लगाता रहा। बाद में ईंधन कम होने के बाद विमान की लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद विमान में सवार 141 यात्रियों की सांस में सांस आई।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.