“भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग ने 24 और 26 जुलाई के लिए फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के इस अलर्ट को देखते हुए जिला उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है”
मंडी, 23/07/2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट – मौसम विभाग ने 24 और 26 जुलाई को मंडी जिला के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 23 और 25 जुलाई के लिए हल्की से दरम्यानी बारिश होने का अनुमान जताया है।
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग ने 24 और 26 जुलाई के लिए फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के इस अलर्ट को देखते हुए जिला उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
उपायुक्त ने फ्लैश फ्लड आने की चेतावनी के मद्देनजर 24 और 26 जुलाई को जिला के आम नागरिकों और बाहर से आने वाले पर्यटकों से नदी-नालों, भूस्खलन वाले क्षेत्रों तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।
उन्होंने इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए सभी पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें।
आपदा की स्थिति में सहायता के लिए पर्यटक व आम नागरिक जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
लद्दाख में 'श्वेत क्रांति' का नया अध्याय: अमित शाह ने करगिल में रखी 10,000 लीटर…
मजदूर दिवस पर UP के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात: मंत्री असीम अरुण ने किए…
पेट्रोल-डीजल पर फिर से मंडराया महंगाई का खतरा: अंतरराष्ट्रीय तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने…
दिल्ली-NCR मौसम: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 3 और 4 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 दिन…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, डायमंड हार्बर सहित 15 बूथों पर…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'EVM लूटी तो मरते दम तक लड़ूंगी...', आधी रात स्ट्रांग रूम…