“महिला थाना बिलासपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। युवती ने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई है। युवती ने अपनी शिकायत में एक युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं”
शिमला 05/08/2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
युवती ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ क्वार्टर में रहती है। करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ उसकी जान पहचान हो गई।
इसके बाद युवक ने उसके मोबाइल पर उसे फोन करना शुरू कर दिए। एक दिन युवक उसे अपने दोस्त के क्वार्टर में ले गया, जहां उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
इसके अलावा मारपीट भी की। डरा-धमका कर युवक ने कई बार उसे हवस का शिकार बनाया। युवती के डर के मारे अपनी बात किसी को नहीं बता पाई।
जब युवक की मनमानी बढ़ती गई तो उसने हिम्मत रख अपने परिजनों को पूरी बात बताई। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहा है।
उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…
ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…
ब्रिक्स समिट 2026: ईरान ने अमेरिका-इज़राइल को ललकारा, समुद्री जंग तेज और ट्रंप ने किया…
ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…
ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…