Breaking News

हिमाचल समाचार – निगलुसरी में हाईवे पर फिर भूस्खलन, राज्य में 213 सड़कें बाधित, पांच जिलों में बाढ़ का अलर्ट

“जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 214 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 218 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित थे”

शिमला 13 / 08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 214 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं।

मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 218 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित थे। इसके साथ ही 131 जल आपूर्ति योजनाएं भी ठप हैं।

शिमला, मंडी, कुल्लू व सिरमौर जिले में सबसे अधिक सड़कें प्रभावित हैं। कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

उधर, बीती रात को राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश हुई। नयना देवी में 96.4, बीबीएमबी 33.0, धर्मशाला 25.0, डलहौजी 11.0, कंडाघाट 10.4, काहू 9.2, बिलासपुर 4.0 व कुफरी में 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

वहीं जिला किन्नौर के निगलुसरी में एनएच पांच पर भूस्खलन का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां पहाड़ी लगातार दरक रही है।

इससे सोमवार रात से यातायात पूरी तरह से ठप है। सेना के जवानों सहित हजारों लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।टनल के मुहाने पर भूस्खलन, एनएच को खतरा

वहीं, शकराल-ढली फोरलेन की 400 मीटर लंबी ढली टनल की खुदाई शुरू होने से पहले ही पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिर गया। इससे टनल का मुहाना बंद हो गया है। हालांकि, यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है।

भूस्खलन से ढली जंक्शन के पास एनएच को खतरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में बाढ़ का खतरा

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में आगामी एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिले के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.6, भुंतर 21.6, कल्पा 14.2, धर्मशाला 20.0, ऊना 23.0, नाहन 23.1, केलांग 13.4, पालमपुर 19.0, सोलन 19.0, मनाली 16.2, कांगड़ा 22.6, मंडी 23.0, बिलासपुर 25.2, हमीरपुर 24.0, चंबा 23.0, जुब्बड़हट्टी 20.4, कुफरी 16.6, कुकुमसेरी 10.1, नारकंडा 14.4, भरमौर 18.4, रिकांगपिओ 17.7, पांवटा साहिब 25.0 व सैंज में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

19 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

19 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

20 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

20 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

20 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

20 hours ago