Breaking News

हिमाचल समाचार – चंबा में पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से युवक की मौत

“भटियात उपमंडल के लाहडू-नूरपुर मार्ग पर रविवार देर रात भूस्खलन की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह युवकों ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने सिविल अस्पताल चुवाड़ी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है”

चम्बा 20 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

उपमंडलीय प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सतविंद्र सिंह ने मृतक के परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत प्रदान कर दी है। पुलिस ने घटना की रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ऊना जिला के दौलतपुर चौक के सात युवक मणिमहेश यात्रा से वाहन के जरिए वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान लाहडू-नूरपुर मार्ग पर टिक्करगला के समीप वाहन कीचड़ में धंस गया। इस पर युवक नीचे उतरकर वाहन को कीचड़ से बाहर निकालने के लिए धक्का मार रहे थे। इसी बीच अचानक ऊपर पहाड़ी से भूस्खलन आरंभ हो गया।

पहाड़ी से मलबा गिरता देख छह युवक किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन जसबीर सिंह पुत्र जीत सिंह वासी नगर पंचायत दौलतपुर चौक मलबे की जद में आकर नीचे खाई में लुढक़ गया।

घटना की सूचना पाते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मगर अंधेरा होने की वजह से मलबे की जद में आए जसबीर सिंह का कोई सुराग नहीं लग पाया।

सोमवार सुबह दमकल विभाग के फायर आफिसर कमलेश कुमार की अगवाई में होमगार्ड जवानों के साथ तलाश में अभियान आरंभ किया।

कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

10 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

10 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

10 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

10 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

10 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

11 hours ago