Breaking News

हिमाचल समाचार – कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, राज्य में 128 सड़कें ठप

“प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से 100 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं”

शिमला 09 / 08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुवार रात को प्रदेश के कई भागों में बादल जमकर बरसे।

जोगिंद्रनगर में 160.0, धर्मशाला 112.4, कटौला 112.3, भराड़ी 98.4, कंडाघाट 80.0, पालमपुर 78.2, पंडोह 76.0, बैजनाथ 75.0, कुफरी 70.8, शिमला 60.5, सुंदरनगर 34.8, कांगड़ा 30.4, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 31.5, जुब्बड़हट्टी 25.0 व सराहन में 26.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

उधर, राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से 128 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इसके अतिरिक्त 44 बिजली ट्रांसफार्मर व – 67 जल आपूर्ति स्कीमें बाधित हैं।

प्रदेश की राजधानी शिमला में भी रुक-रुककर बारिश जारी है। शहर में वन विभाग मुख्यालय के पास भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से देवदार का एक पेड़ भी ढह गया। पंथाघाटी पेट्रोल पंप के पास भी सड़क पर पेड़ गिर गया। इससे बिजली की तारें भी टूट गईं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 9 व 10 अगस्त के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 11 से 15 अगस्त के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज देर रात से लेकर अगले 2-3 दिनों तक मानसून की गतिविधि में तीव्रता और वितरण में वृद्धि होने की संभावना है।

इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम तीव्रता की व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 9 अगस्त और 10 अगस्त को इसकी तीव्रता अधिकतम होगी।

9 अगस्त और 10 अगस्त को ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

मंडी सहित छह जिलों में बाढ़ का जोखिम

अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ के जोखिम की संभावना है।

स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। अपनी यात्रा को मौसम की स्थिति को देखकर ही प्लान करने की सलाह दी गई है।

सैंज घाटी की 15 पंचायतों में बिजली बंद

सैंज घाटी में पागलनाला और त्रेहड़ा के बीच शुक्रवार की सुबह 33 केवी लाइन पर पेड़ गिर गया। इसके कारण घाटी की 15 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

सुबह करीब 8:00 बजे की इस घटना से सैंज-लारजी सड़क भी अवरूद्ध हो गई। इसके चलते सब्जी और फलों से भरे वाहन भी समय पर सब्जी मंडियों में नहीं पहुंच पाए।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 16.2, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 21.7, कल्पा 15.8, धर्मशाला 19.5, ऊना 24.0, नाहन 23.3, पालमपुर 18.5, सोलन 21.0, मनाली 19.6, कांगड़ा 22.4, मंडी 22.6, बिलासपुर 24.9, हमीरपुर 24.8, चंबा 23.8, रिकांगपिओ 18.3, कुफरी 15.8, नारकंडा 14.1, धौलाकुआं 26.0, कसौली 18.0, देहरा गोपीपुर 26.0, सैंज 20.4 व बजौरा में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

18 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

18 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

19 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

19 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

19 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

19 hours ago