हिमाचल / मंडी समाचार – 108 एंबुलेंस में प्रवासी महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

“बल्ह विधानसभा के डडौर क्षेत्र में एक महिला को अचानक से प्रसव पीड़ा हुई। जिसपर 108 कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस के भीतर ही महिला का प्रसव करवा जच्चा बच्चों की जान बचाई तथा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ले जाकर उन्हें भर्ती करवाया”

मंडी 01 / 09 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट 

जानकारी के मुताबिक उपमंडल बल्ह के डडौर में खड्ड किनारे रहने वाली 45 वर्षीय गर्भवती प्रवासी महिला संतोषी को अचानक से प्रसव पीड़ा हुई।

जिसपर परिजनों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस केंद्र कार्यालय को दी। सीएचसी अस्पताल रत्ती से तुरंत मौके पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस में महिला को बिठाया गया, लेकिन थोड़ी ही दूर जाने पर महिला की तबीयत बिगड़ गई।

जिस पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन लता तथा चालक अशोक कुमार ने पूरी सूझबूझ दिखाते हुए महिला की प्रीमेच्योर डिलीवरी करवा डाली।

जहां एंबुलेंस में ही महिला ने दो स्वस्थ जुड़वां बच्चों, लडक़ों को जन्म दिया। इसके उपरांत एंबुलेंस चालक अशोक कुमार द्वारा उन्हें नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बच्चे व मां स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। 

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर/करंजाकला : 7 मई से शुरू होगा डिजिटल स्वगणना अभियान

जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…

8 hours ago

हिमाचल / नूरपुर बस हादसा: ड्राइवर को हार्ट अटैक, 28 यात्री घायल

हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…

8 hours ago

जौनपुर /खेतासराय: दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 गिरफ्तार

जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…

9 hours ago

जौनपुर में AAP का प्रदर्शन : ‘स्मार्ट मीटर चीटर है’

जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…

9 hours ago

विवेक विहार अग्निकांड: कोई बिस्तर से उठ न सका, तो कोई सीढ़ियों पर झुलसा

दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…

9 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…

9 hours ago