“जिला मंडी के उपमंडल सरकाघाट के पपलोग क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्म चंद पुत्र सुंका राम, निवासी कक्कड़, उपमंडल भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है”
मंडी 01 / 09 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार पपलोग पंचायत और परसदा हवाणी की सीमा पर ठेकेदार द्वारा डंगे का निर्माण कार्य चल रहा था।
इसी दौरान कर्म चंद के सिर पर अचानक एक भारी पत्थर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद साथी मजदूरों और ग्रामीणों ने उसे तुरंत सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
एसएचओ सरकाघाट, रजनीश ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…
हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…
जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…
जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…
दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…
5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…