हिमाचल मंडी समाचार – सडक़ धंसी, बैजनाथ-कांढापत्तन मार्ग पर फंसी निगम-प्राइवेट बसें, यात्रियों को दिक्कतें

“लांगणा  क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई भारी बारिश से बैजनाथ -लडभड़ोल -कांढापत्तन सडक़ पर जगह-जगह भूस्खलन व ल्हासे गिरने से सडक़ मार्ग अवरुद्ध हो गया है”

मंडी 15 / 09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

जानकारी के अनुसार बैजनाथ-कांढापत्तन मार्ग पर कोठी में भारी भूस्खलन व सडक़ धंसने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया हैं। बड़े वाहनों के लिए आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई हैं। जिसके कारण कर्मचारियों, राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं लडभड़ोल मार्ग में जाने वाली एचआरटी की बैजनाथ परमाणु , बैजनाथ-शिमला, बैजनाथ -चंडीगढ़ , जोगिंद्रनगर -नेरी लडभड़ोल सहित निजी बसें इस मार्ग बंद होने से फं स गई हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह एकमात्र मार्ग है और इस मार्ग में लगातार आवाजाही दिन -रात चलती हैं। उन्होंने विभाग से मार्ग को बहाल करने की मांग की है।

इस बारेे में लोक निर्माण विभाग नेरी के कनिष्ठ अभियंता किशोरी लाल ने बताया कि देर रात हुई भारी भारी से कोठी में भारी भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है और इस विभाग जल्द खोलने का प्रयास कर रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

कोलकाता में 80 स्थानों पर बुद्धिजीवियों के साथ CPI(M) का कार्यक्रम

जनाधार बढ़ाने के लिए CPI(M) का नया प्रयोग: स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता में 80 स्थानों…

15 hours ago

कश्मीरी पंडित हत्याकांड: SIA ने खोली 36 साल पुरानी फाइलें

कश्मीरी पंडितों के हत्यारों की अब खैर नहीं! SIA ने खोली 36 साल पुरानी फाइलें,…

15 hours ago

पाकिस्तान : पूर्व मंत्री शेख रशीद ने आतंकियों के साथ साझा किया मंच

पाकिस्तान का आतंकी चेहरा फिर बेनकाब: पूर्व मंत्री शेख रशीद ने LeT आतंकियों संग साझा…

15 hours ago

क्या है चीन का ‘फाइव फिंगर प्लान’? अरुणाचल और लद्दाख पर ड्रैगन की नजर

माओ के 'फाइव फिंगर्स प्लान' पर काम कर रहा है चीन? अरुणाचल और लद्दाख पर…

15 hours ago

बांग्लादेश में ऊर्जा संकट: रात 8 बजे बंद होंगी दुकानें, भारत से मांगा डीजल

बांग्लादेश में गहराया ऊर्जा संकट: दुकानें अब सिर्फ रात 8 बजे तक खुलेंगी, भारत से…

15 hours ago

बलूचिस्तान की आजादी: रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान की मान्यता की अपील

बलूचिस्तान की आजादी की मांग ने पकड़ा जोर: बलूच नेता ने की 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान'…

16 hours ago