हिमाचल/मंडी समाचार – पारिवारिक झगड़े के चलते पडोसी ने गोली मारकर कुत्ते को ही उतारा मौत के घाट
“पारिवारिक झगड़े के चलते पडोसी ने गोली मारकर बेजुबान कुत्ते को ही उतार दिया मौत के घाट घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार”
मंडी 02 / 09 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट
यह बारदात बीते रोज मंडी जिला के सदर उपमंडल के तहत पड़ने वाले कोटमोर्स गांव में पेश आई है। सोमवार को मृत कुते को पॉस्टमार्टम के लिए जोनल वेटनरी अस्पताल मंडी लाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया।
पीड़ित परिवार ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता अंजू देवी ने बताया कि बीते रोज उनका कुत्ता ( नाम विशु, 5 साल) घर के साथ लगते जंगल में घूम रहा था।
इसके उपरांत कुछ देर बार उनका पड़ोसी करतार चंद भी बंदूक लेकर जंगल की ओर गया। जिसके थोड़ी देर बाद उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी।
जिसके बाद में घटना स्थल पर जाकर देखा तो उनका कुत्ता मृत पड़ा हुआ है, जिसे गोली लगी हुई थी। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि कुत्ते को उनके पड़ासी करतार चंद ने मौत के घाट उतारा है और इसके बाद मौके से फरार हो गया है।
वहीं अंजू देवी के चाचा चमन लाल ने बताया कि पारिवारिक झगडे के चलते उनके पड़ोसी ने यह हरकत की है। परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए, उनकी जान की भी पड़ोसी से खतरा बताया है।
वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भा.न.सं की धारा 325 व शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश जारी है।











