“धर्मपुर से मंडी वाया बल्याणा जा रही एचआरटीसी धर्मपुर डिपो की बस की बीच सड़क एंड रॉड खुल गई, गनीमत यह रही कि चालक ने मौके पर बस को रोक दिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था”
धर्मपुर (मंडी) 05 / 809 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
धर्मपुर से मंडी वाया बल्याणा जा रही एचआरटीसी धर्मपुर डिपो की बस की बीच सड़क एंड रॉड खुल गई, गनीमत यह रही कि चालक ने मौके पर बस को रोक दिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बस हर रोज की तरह 5 बजकर 5 मिनट पर अपने गंतव्य के निकली और जैसे ही लौंगणी कैंची मोड़ पर पंहुची तो चालक को कुछ आवाज सुनाई दी। जैसे ही गाड़ी को रोककर देखा तो एंड रॉड टूट कर सड़क पर गिर गई थी।
गनीमत रही कि एंड रॉड एनएच 03 पर ही टूटी, अगर वहां से थोड़ा आगे टूटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आगे एक किलोमीटर तक सीधी उतराई थी और वहां गाड़ी को रोकना मुश्किल हो सकता था।
जब हादसा पेश आया तो उस समय बस में करीब 30 सवारियां सफर कर रही थीं। मौके पर मौजूद सवारियों ने बताया कि एचआरटीसी डिपो धर्मपुर की बसों में सफर करना जान को जोखिम में डालने से कम नहीं है, क्योंकि आए दिन बसें खड़ी हो जाती हैं।
बस में सफर कर रही सवारियों में सीता, कांता, बबली, शिवराम, भवन कुमार ने बताया कि जो इस इस रूट पर गाड़ी भेजी जाती है, वे हर तीसरे चौथे दिन खराब हो जाती है और लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने सरकार और परिवहन विभाग से धर्मपुर डिपो की खटारा बसों को बदलकर नई-बसें भेजने का आग्रह किया।
धर्मपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा मौके पर मेकेनिक को भेज दिया है और उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि एंड रॉड कैसे खुली। बस के खराब होने पर दूसरी बस भेज दी थी।
CSIR-NIScPR की नई पहल: 'सरल AI' के जरिए अब आम लोगों की भाषा में पहुंचेगा…
गांव-गांव तक रिटायरमेंट सुरक्षा पहुंचाएंगी 'पेंशन सखियां', ग्रामीण विकास विभाग और PFRDA के बीच हुआ…
पीएम मोदी ने साझा किया 'संस्कृत सुभाषितम्', देशवासियों से की आपसी स्नेह, सद्भाव और घृणा-मुक्त…
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा की जोरदार वापसी, कांग्रेस शेखावाटी में मजबूत; निर्दलियों और छोटे…
लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…
बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…