“फेज 11 में पानी को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड तक बुलानी पड़ी। वहीं सुबह बरसात के कारण स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा”
मोहाली में सोमवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक तेज बरसात हुई। तेज बरसात के कारण फेज 10 और 11 में जलभराव हो गया। फेज 11 में पानी को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड तक बुलानी पड़ी।
वहीं सुबह बरसात के कारण स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।मोहाली के एरो सिटी के ब्लॉक ई में सीवरेज ओवरफ्लो होने की वजह से बारिश के पानी का बहाव नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है।
अब सीवरेज से निकलने वाला गंदा पानी भी सड़कों पर जमा हो रहा है।राम कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि यहां सीवरेज की समस्या सबसे बड़ी है।
सीवरेज की पाइप लाइनों को गमाडा के कर्मचारियों की ओर से बराबर साफ नहीं किया जाता है। इस वजह से सीवरेज ओवरफ्लो होते रहते हैं।
CSIR-NIScPR की नई पहल: 'सरल AI' के जरिए अब आम लोगों की भाषा में पहुंचेगा…
गांव-गांव तक रिटायरमेंट सुरक्षा पहुंचाएंगी 'पेंशन सखियां', ग्रामीण विकास विभाग और PFRDA के बीच हुआ…
पीएम मोदी ने साझा किया 'संस्कृत सुभाषितम्', देशवासियों से की आपसी स्नेह, सद्भाव और घृणा-मुक्त…
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा की जोरदार वापसी, कांग्रेस शेखावाटी में मजबूत; निर्दलियों और छोटे…
लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…
बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…