“विजयदशमी के मौके सोलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने पथ संचलन किया। दो-दो की कतार में स्वयंसेवक हाथों में दंड लेकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकले। इस दौरान भारत माता के जयकारे भी लगाए गए”
सोलन / नालागढ़ 13 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किया। पथ संचलन टेनिस ग्राउंड से शुरू हुआ और सर्कुलर रोड होते हुए बाइपास पहुंचा। इसके बाद यहां से माल रोड होते हुए दोबारा टेनिस ग्राउंड पंहुचा।
इससे पहले टेनिस ग्राउंड में शस्त्र पूजा भी की गई और बाद में पथ संचलन शुरू हुआ। हर साल की तरह इस बार भी विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला।
आरएसएस के स्वयं सेवक सुबह ही टेनिस ग्राउंड परिसर में एकत्र हुए। जहां ध्वजारोहण और ध्वज प्रणाम हुआ। इसके बाद अमृत वचन, गीत और बौद्धिक सत्र के बाद पथ संचलन शुरू हुआ।
जयघोष पर स्वयं सेवक हाथों में लाठियां लेकर कदमताल करते हुए पथ संचलन में निकले। दो-दो की कतार में स्वयं सेवक चल रहे थे।
आरएसएस के पथ संचलन का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों और लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन पुरे बाजार होकर वापस टेनिस ग्राउंड पर संपन्न हुआ।
इससे पहले कार्यक्रम में कई स्वयंसेवकों ने कविताएं भी गाई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना विजयदशमी के दिन हुई थी। संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को की गई, जिसको लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता विजयादशमी के दिन पथ संचलन निकलते हैं।
इस दौरान कैप्टन राकेश कुमार प्रभाकर कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। उन्होंने कहा कि संघ का राष्ट्रीय हित में बड़ा योगदान है। प्रभाकर ने कहा कि अब समय आ चुका है। जब हमें शस्त्र भी चलाने पड़ सकते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि जो लोग हमारे धर्म के बारे में नहीं जानते उन्हें धर्म के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए।
वहीं, कार्यक्रम में जिला प्रचारक अनिल कुमार ने बौद्धिक दिया है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी के अवसर पर राष्टीय स्वयंसेवक संघ अपना 99वां स्थापना दिवस मना रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत के समाज संगठित करना बेहद आवश्यक है। यहां कुछ लोगों ने हिंदुओं को जाति के आधार पर बांट रखा है।
जबकि हिंदू हिंदू सिर्फ भाई-भाई है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र की पूजा की जाती है ताकि शक्ति अर्जित की जाए।
नालागढ़ में भी हुआ शस्त्र पूजन के साथ पथ संचलन
नालागढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजय दशमी और स्थापना दिवस के उपलक्ष में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत विद्यार्थी कार्य प्रमुख संजीव कुमार उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस बार संघ स्वयंसेवकों से समाज में पांच परिवर्तन के कार्य की अपेक्षा है। कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में पूर्व एचएएस अधिकारी रामेश्वर दास उपस्थित थे।
उन्होंने अपने संबोधन में संघ द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की और कहा कि आज हिंदू समाज को संगठित रहने की आवश्यकता है।
इसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में घोष के साथ नगर में पथ संचलन किया जो हेरिटेज पार्क से शुरू होकर रोपड़ चौक, नया बाजार, पुराना बाजार, कालका चौक से होते हुए वापिस हेरिटेज पार्क में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला कार्यवाह श्रवण कुमार, नगर कार्यवाह राकेश कुमार, सह नगर कार्यवाह पारस भट्ट, पंजेहरा खंड संघचालक श्यामलाल, पंजेहरा खंड कार्यवाह मंदीप, जगदेव चंद, भाग सिंह चंदेल, नवीन रावत के अलावा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, पूर्व भाजपा नेता हरप्रीत सैनी, श्रवण चंदेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ धीमान, नसीब सैनी, पार्षद संजीव भारद्वाज, विनोद शर्मा, बिंदू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…