“विजयदशमी के उत्सव पर बद्दी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपना 99वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। सर्व प्रथम जिला संघ चालक महेश तथा मुख्य वक्ता डा. मनीष शर्मा ने शस्त्र पूजन किया”
बद्दी 13 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
संघ का पथ संचलन -1 के पार्क से शुरू हुई तो बाहर निकलते ही गली से लेकर साई रोड पर स्वयंसेवकों के ऊपर समाज द्वारा जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई।
अपने वक्तव्य में डा. मनीष शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन 1925 को संघ की स्थापना डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने छोटे-छोटे विद्यार्थियों को लेकर की थी।
उन्होंने कहा कि आज का दिन असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजन करना हमारी प्राचीन संकृति का हिस्सा रहा है। क्योंकि शस्त्रों की पूजा करने से ही शक्ति का संचार होता है।
प्राचीन समय में हमारे राज महाराज शस्त्रों की पूजा करते थे। तथा सीमाओं की रक्षा के लिए दुश्मनों से युद्ध जीतकर अपनी सीमा सुरक्षित करते थे।
उन्होंने कहा कि आरएसएस का काम संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित और सुक्षित करना है। डा. मनीष ने कहा कि आरएसएस अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और हमें देश को उन्नत एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर स्वयंसेवक को पांच प्रण लेकर चलना है।
जिसमें पूर समाज को भारतीयता का बोध कराना, हिंदू जीवन दर्शन-हिंदू संस्कृति का गौरव महसूस कराना अर्थात स्व. का बोध कराना, तीसरा अपने अधिकार और कानून का सही से पालन करना, चौथा प्रर्यावरण संरक्षण तथा परिवार प्रबोधन प्रमुख पांच प्रण हैं।
इस अवसर पर जिला संघ चालक महेश कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख मनीश शर्मा, नगर कार्यवाह राहुल कुमार, सहनगर कार्यवाह यशकर नाग, शरीरिक प्रमुख सुधांषु शर्मा, चन्द्र प्रकाश, सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…