“मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों को राजधानी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जोड़ा जाए। राजधानी समेत सभी जिलों में महिला सशक्तीकरण रैली का आयोजन हो”
लखनऊ 28 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी तीन अक्तूबर को शारदीय नवरात्र के पहले दिन मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण का शुभारंभ करेंगे।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को इस बाबत पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा।
मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलों को राजधानी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जोड़ा जाए। राजधानी समेत सभी जिलों में महिला सशक्तीकरण रैली का आयोजन हो। सभी कमिश्नरेट में पिंक बूथ और पिंक स्कूटी की व्यवस्था की जाए। हर थाने में महिला बैरक की व्यवस्था हो।
उन्होंने कहा कि लखनऊ और नोएडा में वर्किंग वीमेन हॉस्टल बनाया जाए। कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए अलग शौचालय के साथ क्रेच की व्यवस्था होनी चाहिए।
बैठक में बताया गया कि इस अवसर पर राजधानी के 1090 चौराहे पर वीमेंस फेस्ट का आयोजन होगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार, डीजीपी प्रशांत कुमार, एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश समेत संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर तीन माह में 10-10 दिवस के 9 विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे।
दिल्ली: विवेक विहार की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, AC कंप्रेसर फटने से 9…
यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…
जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…
हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…
सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…