“संभल में हुई हिंसा मामले में बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हिंसा के दौरान दंगाइयों द्वारा 41 राउंड गोलियां चलाई गईं थीं। पुलिस ने 41 खाली कारतूस स्पॉट से बरामद किए हैं”
संभल 28 / 11 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
उत्तर प्रदेश पुलिस की फोरेंसिक टीम ने खाली कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान 12 बोर तमंचे के 21 खोखे, 32 बोर तमंचे के 11 खोखे, 315 बोर तमंचे के 9 खोखे बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे भी बरामद किए हैं। हाल ही में इस हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी फरहत को गिरफ्तार किया था।
ये बहुत बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है क्योंकि दंगा हो जाने के बाद इसने एक वीडियो बनाया और वो सोशल मीडिया पर वायरल करवाया, जिसमें इसने कहा कि हिन्दुओं को मार दो। बता दें कि संभल में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक उप जिलाधिकारी समेत कम से कम 25 लोग घायल हो गए थे।
इससे पहले खबर सामने आई थी कि सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई आरोपियों से वसूलने की तैयारी कर ली गई है। सार्वजनिक स्थानों पर इन पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर लगेंगे। इनसे नुकसान की वसूली भी होगी।
इसके साथ ही इनपर इनाम भी जारी किया जा सकता है। पुलिस की ओर से नामजद किए गए आरोपियों में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क, स्थानीय विधायक इकबाल महमूद का बेटा सोहेल इकबाल और 2,750 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…